PM Wani WiFi Yojana 2024: सरकार दे रही है फ्री इंटरनेट सुविधा, यहां देखें पूरी जानकारी!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

PM Wani WiFi Yojana: हमारे देश के सभी युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को सस्ते दामों पर इंटरनेट Wi-Fi उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा पीएम वाणी योजना शुरू की गई है। आज के डिजिटल युग में इंटरनेट एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। क्योंकि इस डिजिटल युग में हर किसी का काम ऑनलाइन होता है और ऑनलाइन काम करने के लिए इंटरनेट जरूरी है। इसलिए हमारे देश की केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि वह देश के हर राज्य और गांव में Wi-Fi उपलब्ध कराएगी।

हमारे देश में अभी भी बहुत से लोगों को PM Wani WiFi Yojana योजना के बारे में जानकारी नहीं है। आज हम PM Wani WiFi Yojana के लिए सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है। आप इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हो और इस योजना का लाभ लेने के लिए आप सभी के पास क्या पात्रता होनी चाइए। ताकि आप सभी भी आसानी से PM Wani Wi-Fi योजना के लिए आवेदन कर सकें और लाभ उठा सकें।

PM Wani WiFi Yojana

PM Wani WiFi Yojana की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार विभाग द्वारा की गई है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में प्रत्येक व्यक्ति को कम कीमत पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदान करना है। हमारे देश की सरकार इन्टरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए पीएम वानी वाईफाई योजना पर काम कर रही है। ताकि कुछ ही वर्षों में पूरे देश में सार्वजनिक वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित किए जा सकें और देश का कोई भी नागरिक इंटरनेट सुविधा से वंचित न रह सके। यह योजना हमारे देश में अर्थव्यवस्था में प्रगति के साथ-साथ क्रांति भी लाएगी।

हमारे देश में सार्वजनिक Wi-Fi हॉटस्पॉट स्थापित करने के लिए सरकार लोकल दुकानों का सहारा लेगी। बाद में एक सार्वजानिक डेटा कार्यालय (PDO) बनाया जाएगा। इसके माध्यम से सभी नागरिकों को फ्री में इन्टरनेट सुविधा मिलेगी।

योजना नामपीएम वाणी योजना (प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इनिशिएटिव)
राज्य नामसंपूर्ण भारत देश
मुख्य उद्देश्यप्रत्येक व्यक्ति को फ्री इंटरनेट सुविधा प्रदान करना
योजना के लाभार्थीदेश का हर नागरिक
योजना की शुरूआत9 दिसंबर 2020
ऑफिशल वेबसाइटhttps://pmwani.gov.in/wani

PM Wani WiFi Yojana के अंतर्गत अलग-अलग कंपोनेंट हैं और सभी कंपोनेंट का कार्य अलग-अलग है। आप सभी उनका कार्य नीचे देख सकते हैं।

  1. PDO (सार्वजनिक डेटा कार्यालय):- इसका काम Wi-Fi ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्थापना करना और सभी को इन्टरनेट कनेक्शन सुविधा प्रदान करना है।
  2. PDOA (पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर):- इसका काम पब्लिक डेटा ऑफिस से जुड़े सभी दस्तावेज़ संबंधी कार्यों की निगरानी करना है।
  3. ऐप प्रदाता:- इसका काम सभी उम्मीदवारों को सार्वजनिक Wi-Fi ढूंढने और इंटरनेट सेवा का उपयोग करने के लिए एक ऐप बनाने में मदद करना है।
  4. सेंट्रल रजिस्ट्री:- इसका काम पब्लिक डेटा ऑफिस, पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर और ऐप प्रोवाइडर तीनों का रिकॉर्ड रखना है।

पीएम वाणी योजना मुख्य उद्देश्य क्या है?

PM Wani WiFi Yojana का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक Wi-Fi हॉटस्पॉट सुविधा उपलब्ध करना है। इस योजना के तहत भारत में सार्वजनिक डेटा कार्यालय खोले जाएंगे। देश भर के मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोग इसका उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इस योजना से डिजिटल क्षेत्र में व्यापार और शिक्षा में बढ़ोतरी होगी। इस योजना का उद्देश्य हमारे देश को डिजिटल इंडिया में आगे ले जाना होगा।

PM Wani WiFi Yojana के लाभ क्या है?

  • पीएम वाणी योजना के तहत पूरे देश में सार्वजनिक Wi-Fi हॉटस्पॉट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सभी नागरिकों को मुफ्त Wi-Fi की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे सभी की जीवनशैली में सुधार होगा।
  • पीएम वाणी योजना के माध्यम से रोजगार में वृद्धि होगी।
  • इस योजना के तहत भारत में सार्वजनिक डेटा कार्यालय खोले जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से, प्रदाताओं को सार्वजनिक डेटा केंद्र स्थापित करने के लिए दूरसंचार विभाग के साथ पंजीकरण करना होगा।
  • इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

PM Wani WiFi Yojana DoT रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

PM Wani WiFi Yojana के लिए DoT रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी इच्छुक नागरिकों को नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करना होगा।

  • PM Wani WiFi Yojana के लिए DoT रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर DoT Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
PM Wani WiFi Yojana
  • बाद में आप दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर आ जाएंगे।
  • बाद में आपको रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा।
PM Wani WiFi Yojana
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा।
PM Wani WiFi Yojana
  • बाद में आपको फॉर्म में जरुरी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • अंत में आप पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद वानी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।

Registration Now

ऑफिशल वेबसाइटClick Here

FAQ

पीएम वाणी योजना किसने शुरू की?

पीएम वाणी योजना की शुरूआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है।

पीएम वाणी योजना कब शुरू की गई थी?

पीएम वाणी योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2020 को हुई थी।

पीएम वाणी योजना शरू करने का उद्देश्य क्या है?

पीएम वाणी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश भर के सभी नागरिकों को फ्री में इंटरनेट सुविधा प्रदान करना है।

पीएम वाणी योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पीएम वाणी योजना के हेल्पलाइन नंबर (91-80-25119898 -91-11-26598700) पर मदद ले सकते है।

Also Read :-

Rate this post

Leave a Comment