PM Fasal Bima Yojana 2024: सभी किसानों को फसल बीमा का लाभ देगी सरकार, जानिए पूरी जानकारी !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

PM Fasal Bima Yojana 2024: हमारे देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इस बार भी सरकार ने देश के सभी किसानों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अगर किसी कारण से किसानों की फसल खराब हो जाती है तो सरकार सभी किसानों को बीमा राशि देगी। यदि किसी किसान की फसल खराब हो जाती है तो वे सभी किसान अपनी खराब फसल के लिए बीमा राशि के लिए अनुरोध कर सकते हैं। ताकि सभी किसानों को खराब हुई फसल का लाभ मिल सके।

यदि आप सभी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी नहीं है तो आप सभी को ये लेख अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि हमने लेख में इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। ताकि आप सभी किसानों को योजना के बारे में सभी जानकारी मिल सके और बाद में आप सभी योजना का लाभ उठा सके।

PM Fasal Bima Yojana 2024

PM Fasal Bima Yojana की शुरुआत हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि किसी किसान की फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो जाती है, तो उसे इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि बाद में सभी किसानों को नए कृषि उत्पाद खरीदने में मदद मिल सके।

इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को उनकी अलग-अलग फसलों के नुकसान पर अलग-अलग राशि की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए देश भर के किसानों को योजना के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी हमने लेख में आगे दी है।

PM Fasal Bima Yojana Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
योजना की शुरुआत किसने की?माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
शुरुआत तिथि18 फरवरी 2020
लाभार्थीदेश भर के सभी किसान
मुख्य उद्देश्यफसल खराब होने के कारण किसान को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
भुगतान राशिCCE के आधार पर, सीधे किसानों के बैंक खाते में सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmfby.gov.in/

PM Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता मापदंड क्या है?

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों को नीचे दिए गए सभी पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा।

  • देश भर के सभी किसान जो अधिसूचित फसलें पैदा करते हैं वे इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला किसान भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल मध्यमवर्गीय और निम्न वर्ग के परिवार के किसानों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप सभी के पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

PM Fasal Bima Yojana के क्या लाभ है?

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी किसानों को निम्नलिखित सभी लाभ प्राप्त हो सकते है।

  • इस योजना के माध्यम से सरकार प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसलों के नुकसान के लिए बीमा राशि प्रदान करेगी।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का नियंत्रण एग्रीकल्चर इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया जाएगा।
  • भारत सरकार द्वारा हर वर्ष योजना का बजट बढ़ाया जाता है।
  • इस योजना के तहत 36 करोड़ से अधिक किसानों को बीमा लाभ प्रदान किया गया है।
  • तोजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ से किसान खेती के प्रति और प्रोत्साहित होंगे।

PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत शामिल फसलें

यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी किसान को बता देना चाहते है की आप सभी को निम्नलिखित सभी फसल के नुकशान पर आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

  • खाद्यान्न: धान, गेहूं, बाजरा आदि।
  • विभिन्न प्रकार की दलहनी फसलें जैसे मूंग, सोयाबीन, उड़द, लोबिया, चना, मटर आदि।
  • तिलहन फैसले मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, कुसुम, अलसी, सरसों, अरंडी, तिल आदि।
  • विभिन्न प्रकार की फसलें जैसे प्याज, इलायची, अदरक, हल्दी, आम, संतरा, पपीता, टमाटर, केला आदि।

PM Fasal Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • भूमि से संबधित दस्तावेज़
  • खेत खसरा नंबर
  • बैंक अकाउंट पासबूक आदि।

PM Fasal Bima Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप सभी किसान अपनी फसल के नुकशान के लिए इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप सभी को निम्नलिखित सभी चरणों का पालन करना होगा।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आप सभी को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • बाद में आपको होम पेज पर Farmer कॉर्नर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
PM Fasal Bima Yojana
  • अब आपको गेस्ट Farmer के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • बाद में आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
PM Fasal Bima Yojana
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इतना करने के बाद आपको क्रिएट यूजर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • बाद में आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लॉगइन करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद में आपको फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • बाद में आपको सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आपको नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

Also Read:-

Rate this post

Leave a Comment