Namo Drone Didi Yojana 2024: सरकार देगी महिलाओं को फ्री में ड्रोन, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Namo Drone Didi Yojana 2024: हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक योजना की शरूआत कर रहे है। ताकि हमारे देश के सभी वर्ग के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके और सभी लोग आगे बढ़ सकें। इस बार हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। हमारे देश की केंद्र सरकार ने देश की 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को फ्री में ड्रोन उपलब्ध कराने की मंजूरी दे दी है। जिसके चलते इस योजना का नाम ” नमो ड्रोन दीदी योजना “ रखा गया है।

Namo Drone Didi Yojana के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कृषि में उपयोग के लिए सभी किसानों को किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस ड्रोन का इस्तेमाल खेती में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए किया जाएगा। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिला पायलटों को हर महीने सम्मान राशि भी दी जाएगी। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Namo Drone Didi Yojana के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन कैसे मिलेगा और इसके लिए सभी को कितना वेतन दिया जाएगा? आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ड्रोन दीदी योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। ताकि आप सभी को इस योजना के बारे में सभी जानकारी आसानी से मिल सके और योजना का लाभ उठा सकें। इसलिए आप सभी को आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

Namo Drone Didi Yojana 2024

Namo Drone Didi Yojana हमारे भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सरकारी योजना है। यह योजना भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 नवंबर 2023 को शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके साथ सभी को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=TKlbV6x1BSg&t=32s https://www.youtube.com/watch?v=TKlbV6x1BSg&t=32s

ड्रोन की मदद से महिलाओं को खेती में कीटनाशकों का छिड़काव करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ड्रोन की मदद से महिलाएं कई नए काम भी कर सकेंगी।

नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 2023-24 और 2025-26 में महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन दिए जाएंगे। इस योजना में मिलने वाले ड्रोन का उपयोग सभी महिला खेती काम में कर सकती है।

Namo Drone Didi Yojana 2024 Overview

योजना का नामनमो ड्रोन दीदी योजना
शरुआत किसने की?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
लाभार्थीमहिला स्वयं सहायता समूहों
उद्देश्यकिसानों को खेती के उपयोग के लिए किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराना।
आवेदन प्रक्रियाUpdate Soon
आधिकारिक वेबसाइटUpdate Soon
सरकारी योजना की जानकारीhttps://www.india.gov.in/

PM Drone Didi Yojana का उद्देश्य क्या है?

Namo Drone Didi Yojana शरू करने का मुख्य उद्देश्य हमरे देश के किसानों को खेती में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे और सभी को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में सभी किसान महिला स्वयं सहायता समूहों के पास से ड्रोन किराए पर ले सकते है। इस योजना से महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों को लाभ होगा। महिला स्वयं सहायता समूहों की सभी महिला को हर महीने सम्मान राशि भी दी जाएगी। और इसके प्रयोग से किसानों की आय भी बढ़ेगी।

PM Drone Didi Yojana के लाभ क्या है?

  • Namo Drone Didi Yojana के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सभी महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • महिलाएं ड्रोन का इस्तेमाल खेती और किसी अन्य काम में कर सकती हैं।
  • Drone Didi Yojana के तहत महिला पायलटों को हर महीने सम्मान राशि भी दी जाएगी।

PM Drone Didi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • महिला स्वयं सहायता ग्रुप का आईडी कार्ड
  • फोन नंबर और ई-मेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

PM Drone Didi Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी ड्रोन दीदी योजना में आवेदन चाहते हो तो आप सभी की अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा Namo Drone Didi Yojana शरू करने के लिए मंजूरी दी गई है। अभी तक ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या ऑफलाइन की प्रक्रिया शरू नहीं हुई है। जैसे ही ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी हम आपको लेख के माध्यम से जानकारी बता देंगे। आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे। ताकि आप सभी को ऐसी सरकारी योजनाओं और नौकरियों के बारे में सबसे पहले अपडेट मिल सके।

FAQ

1. ड्रोन दीदी योजना कब शुरू की गई थी?

Ans. ड्रोन दीदी योजना 28 नवंबर 2023 को शुरू की गई थी।

2. ड्रोन दीदी योजना किसने शुरू की?

Ans. ड्रोन दीदी योजना का शुभारंभ हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान किया गया था।

3. ड्रोन दीदी योजना के तहत कितने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे?

Ans. ड्रोन दीदी योजना अंतर्गत 15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे।

4. ड्रोन दीदी योजना में क्या लाभ मिलेगा?

Ans. इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन दिए जाएंगे। सभी महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी महिला पायलटों को हर महीने सम्मान राशि भी दी जाएगी।

Also Read:-

Rate this post

Leave a Comment